Sunday, 12 May 2024

आजमगढ़ पीएम मोदी 16 मई को करेंगे जनसभा निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गंधुवई में जनसभा को करेंगे संबोधित


 आजमगढ़ पीएम मोदी 16 मई को करेंगे जनसभा


निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गंधुवई में जनसभा को करेंगे संबोधित



उत्तर प्रदेश आजमगढ़, लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जिले में तेज हो गई है। सपा की ओर से जिले में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित करने की तैयारी की गई है। वहीं अब जिले में 16 मई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। इस दौरान वह लालगंज सुरक्षित सीट के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गंधुवई में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी जी-जान से जुट गए हैं।


 जनपद में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से मंदुरी एयरपोर्ट के पास इंडिया गठबंधन की रैली कराने की तैयारी की जा रही है। जिसमें राहुल गांधी, ममता बनर्जी, स्टालिन, केजरीवाल, फारुक अब्दुल्ला आदि के शामिल होने की उम्मीद है। इस रैली को 13 मई 2024 के बाद आयोजित होने की बात सपा नेताओं द्वारा कही जा रही है। अभी इंडिया गठबंधन के रैली की डेट फिक्स हो उसके पहले ही भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री की जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित हो गया।


 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के निजामाबाद स्थित गंधुवई गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार की देर रात फिक्स हुआ। लोकसभा क्षेत्र अंबेडकर नगर और जौनपुर की सीमा से जुड़ती है। यह जनसभा भले ही आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए आयोजित हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जनसभा के जरिए कई लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे। कार्यक्रम निर्धारित होते ही जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी जनसभा की तैयारियों में जुट गए हैं।

Saturday, 11 May 2024

कानपुर मार्ग दुर्घटना में सिपाही की हुई मौत टक्कर के बाद बाइक सवार सिपाही लोडर का शीशा तोड़कर घुस गया अंदर; नजारा देख कांप गई रूह


 कानपुर मार्ग दुर्घटना में सिपाही की हुई मौत



टक्कर के बाद बाइक सवार सिपाही लोडर का शीशा तोड़कर घुस गया अंदर; नजारा देख कांप गई रूह



उत्तर प्रदेश कानपुर के बिधनू इलाके में गुरुवार रात दोस्त को छोड़कर बाइक से घाटमपुर की ओर जा रहे सिपाही को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर का शीशा तोड़कर सिपाही अंदर घुस गया। हादसे में सिपाही की मौत हो गई। मथुरा जिले के थाना जुमनापार के दूधाधारी गांव निवासी हरीओम शर्मा का बेटा कृष्ण कुमार उर्फ केके पंडित (26) वर्ष 2020 बैच का सिपाही था। पिता ने बताया कि वह कानपुर कोतवाली में पैरोकार था। 15 दिन की छुट्टी काटकर गुरुवार को थाने में आमद कराई थी। 


रात करीब आठ बजे के अपने दोस्त प्रवीण को बेकनगंज में छोड़कर सरकारी काम से घाटमपुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान बिधनू थानाक्षेत्र में रमईपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार लोडर से टक्कर हो गई। सिपाही लोडर के आगे का शीशा तोड़कर आधा अंदर घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बिधनू पुलिस ने बताया कि सिपाही के बड़े भाई कुलदीप शर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ लापरवाही से लोडर चलाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 


पिता ने बताया कि कुलदीप शर्मा, नरेश और चंद्रमुनी में कृष्ण कुमार तीसरे नंबर का था। उसकी शादी भी तय हो गई थी। बेटे की मौत की सूचना पर मथुरा से पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां मीना शव देखते ही बेहोश हो गई। इधर, पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों में कोतवाली पुलिस को लेकर गुस्सा दिखा। उनका आरोप था कि रात से सुबह हो गई लेकिन कोतवाली में तैनाती के बावजूद एक भी पुलिस कर्मी नहीं दिखा। सुबह करीब 11ः51 बजे कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार के पहुंचने पर लोग शांत हुए। बाद में अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। लाइन में पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर और कोतवाली पुलिस ने कंधा देकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन सरकारी वाहन से शव गांव ले गए। पुलिस कमिश्नर सिपाही के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

आजमगढ़ गम्भीरपुर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल की इलाज के दौरान हुई मौत साइकिल से बिंद्राबाजार जाने के लिए घर से निकला था मृतक


 आजमगढ़ गम्भीरपुर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल की इलाज के दौरान हुई मौत


साइकिल से बिंद्राबाजार जाने के लिए घर से निकला था मृतक




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गम्भीरपुर थाना के बाहोरापुर गांव के मोड़ पर बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 


बाहोरापुर गांव निवासी सीताराम (61) शुक्रवार के देर शाम साइकिल से बिंद्राबाजार जाने के लिए घर से निकले। अभी वे गांव के मोड़ पर ही पहुंचे थे कि बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लालगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां देर रात सीताराम की मौत हो गई।


 मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। मौत के बाद परिजन शव ले कर घर चले आए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया।

आजमगढ़ थाने पर गए तो जान से मार दूंगा घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े पड़ोसी


 आजमगढ़ थाने पर गए तो जान से मार दूंगा


घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े पड़ोसी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने थाने जाने पर जान से मार देने की धमकी भी दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। 


शहर कोतवाली में दी तहरीर में पीड़ित अमजद निवासी बाजबहादुर ने बताया कि वह बाजार से घर पहुंचा तो अपनी बाइक घर के सामने खड़ी करने लगा। तभी उसके पड़ोसी मो. अहमद व समीर के अलावा दो अज्ञात व्यक्ति गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा व लात तथा ईंट से हमला बोल दिया। पीड़ित के शोर करने पर उसकी पत्नी ने आकर बीच- बचाव किया। पीड़ित जान बचाकर थाने पर जाने लगा तो विपक्षी धमकी देने लगे कि अगर थाने पर जाओगे तो तुम्हे जान से मार देंगे। 


मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा अपराध संख्या 282/2024 अंतर्गत धारा 336,323,34,504,506, पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

Friday, 10 May 2024

आजमगढ़ पूर्वाचल में सिविल सेवा परीक्षा का हब बना शिवराध्या आईएएस अकेडमी 11 मई को हरिऔध कला केन्द्र में होगा मेगा सेमिनार का आयोजन


 आजमगढ़ पूर्वाचल में सिविल सेवा परीक्षा का हब बना शिवराध्या आईएएस अकेडमी



11 मई को हरिऔध कला केन्द्र में होगा मेगा सेमिनार का आयोजन



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर के जाफरपुर स्थित शिवराध्या आईएएस अकेडमी पूर्वाचल में अब अपनी नई गाइडलाइन के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा का हब बन गया है। पूर्वाचल के प्रतिभाशाली युवाओं को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनने के लिए एक मेगा सेमिनार का आयोजन 11 मई 2024 को हरिऔध कला केन्द्र में करने जा रहा है। जिसमें देवांश मोहन द्विवेदी (यूपीएससी-रैंक 333) व मुकुल दूबे (यूपीपीएससी रैंक 48) अपने अनुभव से छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। 


संस्थान के संस्थापक व निदेशक अभिषेक दुबे ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जब भी भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी का प्रश्न आता है तो यह विश्वास किया जाता है कि सबसे अच्छी तैयारी दिल्ली में ही संभव है। लेकिन शिवराध्या आईएएस अकेडमी ने इस मिथ्या को तोड़ा है। इस संस्थान ने एक वर्ष के कार्यकाल में ही दिल्ली के अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम, डिजिटल क्लास रूम, लाइब्रेरी, मेंटरशिप, लिखित सामग्री, सभी विषयों से संबंधित टेस्ट पेपर इत्यादि के माध्यम से छात्रों के सफलता के मार्ग को सुगम बनाया है। 


सिविल सेवा परीक्षा के तीनों चरणों को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार के अनुरूप रिसर्च टीम कार्यरत है। साथ ही साक्षात्कार के लिए विशेष रूप से पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम का भी नियमित रूप से संचालन कराया जाता है। अभ्यथियों में परीक्षा के प्रति उत्साह बनाए रखने के लिए और समय-समय पर मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व में चयनित प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा मार्गदर्शन कराया जाता है। इसी क्रम में इस मेगा सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। ताकि पूर्वाचल क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यथियों को भी सफलता का मूल मंत्र मिल सके। इस अवसर पर रोहित तिवारी, राहुल यादव, बृजेश यादव, पूजा चौहान, आशीष पाठक, सौरभ प्रजापति व नेहा मौर्य उपस्थित रही।

उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली का अलर्ट 7 डिग्री तक गिरा पारा, गर्मी-लू से 3 दिनों तक रहेगी राहत


 उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली का अलर्ट


7 डिग्री तक गिरा पारा, गर्मी-लू से 3 दिनों तक रहेगी राहत



लखनऊ उत्तर प्रदेश की कुछ इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है सुबह-शाम के समय नम हवाएं चल रहीं हैं. दोपहर के समय में भी बादलों की आवाजाही रह रही है. एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई. इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को भी यूपी के 31 जिलों में 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने, बारिश होने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।


 आगामी 3 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, राज्य में बदले मौसम के चलते अधिकतम तापमान में औसतन 7 डिग्री की कमी आई है. इन इलाकों में धूल भरी आंधी, बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट है। बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में बादल गरजने, बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनभद्र जिले में 19.28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गोण्डा पुलिस मुठभेड़ में 25,000/- का ईनामिया बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 03 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद-


 

गोण्डा पुलिस मुठभेड़ में 25,000/- का ईनामिया बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार,

 कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 03 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद-



उत्तर प्रदेश गोडा, पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश सिंह के नेतृत्व में गठित थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0-61/2024, धारा 302 भादवि से सम्बन्धित 25,000/- का ईनामिया वांछित हत्याभियुक्त अजय वर्मा पुत्र जोखू वर्मा निवासी सिसहनी थाना छपिया जनपद गोण्डा, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 03 अदद खोखा, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 03/04 मार्च 2024 की मध्य रात्रि समय करीब 01.00 बजे थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम चान्दारती में पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या करने की घटना घटित हुई थी जिसमें वादी की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-61/2024, धारा 302 भादवि बनाम 01. अजय वर्मा व 02 राज सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत द्वारा स्वाट/सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कुल 05 टीमों का गठन किया गया था। जिनके द्वारा पूर्व में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना में वांछित अभियुक्त अजय वर्मा गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25,000/-का पुरस्कार घोषित किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 09.05.2024 की रात्रि लगभग 20:45 बजे थाना छपिया, उमरीबेगमगंज व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अजय वर्मा की गिरफ्तारी हेतु बगही बगिया के पास घेराबन्दी की गयी थी।

 पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अभियुक्त अजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे उपचार हेतु सी0एच0सी0 छपिया में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 03 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद मोटरसाईकिल CT 100 लाल रंग की बरामदगी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अजय वर्मा पुत्र जोखू वर्मा निवासी सिसहनी थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0-61/2024, धारा 302 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद।
02. 01 अदद मोटरसाइकिल बजाज CT100 लाल रंग।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय मय टीम थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. थानाध्यक्ष संजीव वर्मा मय टीम थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. स्वाट टीम प्रभारी सर्वजीत गुप्ता मय टीम जनपद गोण्डा।
04. साइबर प्रभारी शादाब आलम मय टीम जनपद गोण्डा।
05. सर्विलास प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय टीम जनपद गोण्डा।

अभियुक्त अजय वर्मा पुत्र जोखू वर्मा का आपराधिक इतिहास- 

01. मु0अ0स0 113/19 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना गौर, जनपद बस्ती।
02. मु0अ0स0 131/19 धारा 380, 411 भादवि थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती।
03. मु0अ0स0 132/19 धारा 457, 380 भादवि थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
04. मु0अ0स0 07/19 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना छपिया, जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0स0 227/19 धारा 457, 380 भादवि थाना छपिया, जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0स0 269/19 धारा 379, 394, 411, 504, 506 भादवि थाना छपिया, जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0स0 270/19 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना छपिया, जनपद गोण्डा।
08. मु0अ0स0 299/22 धारा 379, 411 भादवि थाना हरैया, जनपद बस्ती
09. मु0अ0स0 207/22 धारा 379, 411 भादवि थाना गौर, जनपद बस्ती।
10. मु0अ0स0 208/22 धारा 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती।
11. मु0अ0स0 273/22 धारा 379 भादवि थाना परसुरामपुर, जनपद बस्ती
12. मु0अ0स0 228/22 धारा 3(1)यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती।
13. मु0अ0स0 264/22 धारा 379, 411 भादवि थाना हरैया, जनपद बस्ती
14. मु0अ0स0 201/22 धारा 401 भादवि थाना छपिया, जनपद बस्ती