Sunday, 30 November 2025

आजमगढ़ कंधरापुर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अंतरजनपदीय अपराधी परवेज घायल आरोपी पर जौनपुर, मिजार्पुर सहित कई जनपदों में गोतस्करी के मुकदमे है दर्ज, 18 मवेशी बरामद


 आजमगढ़ कंधरापुर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अंतरजनपदीय अपराधी परवेज घायल



आरोपी पर जौनपुर, मिजार्पुर सहित कई जनपदों में गोतस्करी के मुकदमे है दर्ज, 18 मवेशी बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में थाना कंधरापुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित पशु वध एवं तस्करी करने वाला कुख्यात अंतरजनपदीय अपराधी परवेज पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। रविवार तड़के करीब सुबह के समय थाना कंधरापुर क्षेत्र के सेहदा टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक और उसके पीछे कवरिंग करती डस्टर गाड़ी को रुकने का इशारा किया। डस्टर में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।


 आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें मुख्य आरोपी परवेज को कमर में गोली लगी। वह घायल अवस्था में मौके पर ही धर लिया गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 18 जीवित गोवंश भरे हुए मिले जो सुल्तानपुर क्षेत्र से बिहार वध के लिए ले जाए जा रहे थे। मौके से एक लग्जरी डस्टर वाहन, एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। घायल आरोपी की शिनाख्त परवेज पुत्र मुनीर अहमद, निवासी ग्राम पटैला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जनपद जौनपुर, मिजार्पुर व अन्य जिलों में गोवंश तस्करी व वध के कई मुकदमे पहले से दर्ज बताए गए हैं। 


पूछताछ में परवेज ने कबूला कि वह अपने साथियों अनीश, रईस और जलालुद्दीन के साथ मिलकर लगातार गोवंश को बिहार सप्लाई कर रहा था। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। घायल परवेज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है तथा उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता पुलिस को मिली है।

आज़मगढ़ एक इंस्पेक्टर सहित 5 का हुआ तबादला


 

Saturday, 29 November 2025

आजमगढ़ सिधारी बृजेश दुबे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया 5-6 की संख्या में आकर सर पर रॉड से मारकर हाथ व सिर में गंभीर चोट पहुंचाने का मामला राहगीर व परिजन दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी


 आजमगढ़ सिधारी बृजेश दुबे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया


5-6 की संख्या में आकर सर पर रॉड से मारकर हाथ व सिर में गंभीर चोट पहुंचाने का मामला


राहगीर व परिजन दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में दिनाँक 26/11/2025 को शाम करीब 5:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कॉर्पियो गाड़ी से आए 5-6 दबंगों ने एक दुकानदार पर लोहे की रॉड, हॉकी, डंडे और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि सिर्फ गाली-गलौज का विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। 


पीड़ित सूर्यनाथ तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामबली तिवारी ने बताया कि वह अपनी दुकान के सामने खड़े थे। तभी गांव के ही बृजेश दुबे उर्फ जाफरपुरी पुत्र राधे अपनी स्कॉर्पियो (बिना नंबर का जिक्र) में पांच-छह लड़कों को लेकर आया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जब सूर्यनाथ ने विरोध किया तो सभी लोग एक साथ उन पर टूट पड़े। बृजेश ने हाथ में ली लोहे की रॉड से सूर्यनाथ के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गए।


 हमलावरों ने हाथ-पैर पर भी कई वार किए। मारपीट की आवाज सुनकर सड़क पर आने-जाने वाले लोग और घर के परिजन दौड़े तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए स्कॉर्पियो से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में सूर्यनाथ को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें थाने लाया गया। पीड़ित ने थाना सिधारी में तहरीर देकर बृजेश दुबे सहित सभी अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 504/2025 अंतर्गत धारा 3(5),110,115(2),352,351(3), भारतीय न्याय सहिंता (BNS) के तहत दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आजमगढ़ तरवां पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति हिरासत में रात में विवाद के बाद घटना को दिया अंजाम मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ तरवां पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति हिरासत में



रात में विवाद के बाद घटना को दिया अंजाम


मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के महुआरी मठिया गांव में बीती रात घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्साए पति ने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने शोर-गुल सुनने के बावजूद न तो विरोध किया और न ही पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मृतका के बड़े बेटे ने पुलिस को दी।


 पुलिस के अनुसार, महुआरी मठिया गांव निवासी सुनील यादव और उसकी पत्नी सुनीता यादव (34) के बीच देर रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर सुनील ने सुनीता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने से सुनीता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही तरवां पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा साक्ष्य जुटाए। 


एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति सुनील यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Friday, 28 November 2025

आजमगढ़ फूलपुर शराब की लत ने ले ली युवक की जान ठंड में खुले आसमान तले दम तोड़ा, ननिहाल से लौटते वक्त पी थी भारी मात्रा में शराब


 आजमगढ़ फूलपुर शराब की लत ने ले ली युवक की जान


ठंड में खुले आसमान तले दम तोड़ा, ननिहाल से लौटते वक्त पी थी भारी मात्रा में शराब



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अत्यधिक शराब पीकर रेलवे लाइन के किनारे खुले में पड़े रहने से ठंड लगने के कारण एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करन (26) पुत्र ननकू, निवासी सदरपुर बरौली, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।


 मंगलवार शाम फूलपुर नगर में रेलवे लाइन के बगल में स्थित देशी शराब की दुकान के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था। दुकान के सेल्समैन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक करन शराब का अत्यधिक आदी था। वह कल सरायमीर अपने ननिहाल गया था और शाम को वापस लौटते समय शराब की दुकान पर भारी मात्रा में शराब पी ली थी। इसके बाद वह वहीं पास में खुले आसमान के नीचे लेट गया और रात में कड़ाके की ठंड व नमी के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी थी।

 थाना प्रभारी फूलपुर सच्चिदानंद ने बताया कि शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सटीक कारण का पता चलेगा, लेकिन प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने और ठंड लगने से मौत का अनुमान है।

आजमगढ़ मुबारकपुर फर्जी जमानत रैकेट में बड़ा खुलासा, पेशेवर अपराधी बृजेश कुमार उर्फ मलिक गिरफ्तार 9 मुकदमों में वांछित था गिरफ्तार अभियुक्त, चोरी-लूट से लेकर गुंडा एक्ट तक दर्ज है इतिहास अब तक 52 फर्जी जमानतदार व अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में, 99 नामजद अभियुक्तों पर कसा शिकंजा


 आजमगढ़ मुबारकपुर फर्जी जमानत रैकेट में बड़ा खुलासा, पेशेवर अपराधी बृजेश कुमार उर्फ मलिक गिरफ्तार


9 मुकदमों में वांछित था गिरफ्तार अभियुक्त, चोरी-लूट से लेकर गुंडा एक्ट तक दर्ज है इतिहास


अब तक 52 फर्जी जमानतदार व अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में, 99 नामजद अभियुक्तों पर कसा शिकंजा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाले गिरोह पर लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार देर शाम मुबारकपुर पुलिस ने एक और पेशेवर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस बड़े फर्जी जमानत रैकेट में अब तक कुल 52 अभियुक्तों (41 फर्जी जमानतदार + 11 मूल अभियुक्त) को पुलिस गिरफ्त में ले चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बृजेश कुमार उर्फ मलिक (24 वर्ष), पुत्र निरंकार, निवासी दामोदरपुर (गजहड़ा), थाना मुबारकपुर के रूप में हुई है। वह कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 594/25 (धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111, बीएनएस) में वांछित चल रहा था। इस मुकदमे में कुल 99 अभियुक्त नामजद हैं, जिनमें 50 फर्जी जमानतदार और 49 मूल अभियुक्त शामिल हैं। 


पुलिस के अनुसार बृजेश कुमार पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, अवैध शराब तस्करी, गुंडा एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों व जीआरपी में दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहब्बतपुर मोड़ से उसे शाम 5:10 बजे धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में फर्जी दस्तावेजों से एक ही जमानतदार द्वारा कई-कई अभियुक्तों की जमानत कराने और पुरानी जमानतों को कोर्ट में छिपाने के खेल का पर्दाफाश हुआ था। प्रकरण की विवेचना क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत मोबाइल से वीडियो बनाने के चक्कर में हुआ हादसा, रोजी रोटी के लिए जा रहा था सूरत


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत



मोबाइल से वीडियो बनाने के चक्कर में हुआ हादसा, रोजी रोटी के लिए जा रहा था सूरत



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन के समीप सूरत जा रही ताप्ती गंगा ट्रेन से शुक्रवार दोपहर 2:45 के करीब वीडियो बना रहे एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।


 जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ से होकर सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में गोरख कुमार पुत्र मोहित कुमार उम्र 25 वर्ष ग्राम रकबा जलालपुर पोस्ट कोढ़वा जलालपुर थाना अहरौला अपने पांच अन्य साथियों के साथ आजमगढ़ से सूरत रोजी-रोटी के लिए जा रहा था कि आजमगढ़ से फरिहा पहुंचते ही वीडियो बनाने के चक्कर में गोरख कुमार की ट्रेन से गिरकर मौके पर ही मृत्यु हो गई, जैसे ही अन्य साथियों को पता चला की गोरख की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है तुरंत वापस मौके पर पहुंच गए। अन्य साथियों से पता चला कि लोग रोजी-रोटी के चक्कर में आजमगढ़ से सूरत जा रहे थे जबकि गोरख कुमार पहले से ही सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था गोरख तीन भाइयों और बहन में सबसे छोटा था। जानकारी होने के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। परिवार के लोग मौके के लिए निकल गये। शव को रेलवे सुरक्षा बल ने अपने कब्जे में लेकर रेलवे ट्रैक को खाली करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ शहर कोतवाली फिल्ड मार्शल ब्रांड की आड़ में बिक रहीं फर्जी मोटरें कंपनी प्रतिनिधि ने खुद मौके पर पकड़ी नकली मोटरें, FIR दर्ज जेपी मशीनरी स्टोर के मालिक जयप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ शहर कोतवाली फिल्ड मार्शल ब्रांड की आड़ में बिक रहीं फर्जी मोटरें


कंपनी प्रतिनिधि ने खुद मौके पर पकड़ी नकली मोटरें, FIR दर्ज


जेपी मशीनरी स्टोर के मालिक जयप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में बड़ा ट्रेडमार्क धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश की कंपनी फिल्ड मार्शल प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर ने सिविल लाइन्स स्थित जे.पी. मशीनरी स्टोर पर 12 नकली मोटरें बेचने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।


फिल्ड मार्शल प्रा. लि. के रीजनल सेल्स मैनेजर पुनीत वर्मा (पुत्र रमेश चन्द्र वर्मा), निवासी जहमेत निचला 505, पोस्ट जहमेत, जिला बल्दवारा, मंडी (हिमाचल प्रदेश) ने 27 नवम्बर 2025 को मार्केट विजिट के दौरान सिविल लाइन्स स्थित जे.पी. मशीनरी स्टोर पर छापेमारी की तो वहां 12 पीस नकली मोटरें मिलीं। ये मोटरें बाहर से मूल फिल्डमार्शल (Field Marshal) ब्रांड जैसी दिखती थीं, स्टिकर भी लगा हुआ था, लेकिन असल में ये फरीदाबाद (हरियाणा) की “Saksham Industries, Sector-10” द्वारा बनाई गई नकली मोटरें थीं। इन पर फर्जी MRP और फर्जी ब्रांडिंग की गई  थी। पुनीत वर्मा ने तत्काल थाना कोतवाली सिविल लाइन्स में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने ट्रेडमार्क एक्ट, कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।


 दुकान मालिक जयप्रकाश पुत्र स्वर्गीय रामानंद राय (जे.पी. मशीनरी स्टोर, सिविल लाइन्स, आजमगढ़) के मालिक) के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मौके से सभी 12 नकली मोटरें कब्जे में ले ली हैं और आगे की जांच जारी है। कंपनी का कहना है कि इस तरह की नकली मोटरें बाजार में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के साथ-साथ कंपनी की साख को भी नुकसान पहुंचा रही हैं।

Thursday, 27 November 2025

आजमगढ़ एक्शन में डीआईजी सुनील कुमार सिंह, 15,755 चालान, 2.76 करोड़ लगा जुर्माना डग्गामार, ओवरलोड, काली फिल्म व जातिसूचक नंबर प्लेट पर सख्ती, 574 वाहन सीज

आजमगढ़ एक्शन में डीआईजी सुनील कुमार सिंह, 15,755 चालान, 2.76 करोड़ लगा जुर्माना



डग्गामार, ओवरलोड, काली फिल्म व जातिसूचक नंबर प्लेट पर सख्ती, 574 वाहन सीज



उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ यातायात निदेशालय द्वारा चलाये गये सड़क सुरक्षा कार्ययोजना के अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में परिक्षेत्र के जनपदों में 20 नवम्बर 2025 से 22 नवम्बर 2025 तक 3 दिवसीय अभियान (डग्गामार वाहन, ओवरलोड वाहन के विरुद्ध, काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनें के विरुद्ध, दो पहिया एवं चार पहिया के नं0 प्लेट पर जाति सूचक भड़काऊ शब्द के लिखे वाहने के विरुद्ध आदि) चलाये गये यातायात अभियान के दौरान विभिन्न वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 


जनपद आजमगढ़ में कुल चालान 2673, सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 49 तथा जुर्माना 30,61,000 रुपए किया गया। 


जनपद मऊ में कुल चालान 4206, सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 285 तथा जुर्माना 1,26,68,900 (नगद- 45500 ) रुपए किया गया।


 जनपद बलिया में कुल चालान 8876, सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 240 तथा जुर्माना 1,18,98,100 रुपए किया गया।


 इस प्रकार परिक्षेत्र में कुल चालान 15755, एवं 574 चार पहिया व दो पहिया वाहन को सीज किया गया तथा कुल जुर्माना 2,76,28,000 रुपए अधिरोपित करते हुए नगद- 45,500 रुपए वसूले गए।

 

आजमगढ़ सिधारी शाहगढ़ कोटेदार ने 160 कुंटल से ज्यादा राशन किया गायब 183 कार्डधारकों को नवंबर में एक दाना नहीं मिला कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोटेदार फरार


 आजमगढ़ सिधारी शाहगढ़ कोटेदार ने 160 कुंटल से ज्यादा राशन किया गायब



183 कार्डधारकों को नवंबर में एक दाना नहीं मिला


कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोटेदार फरार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहगढ़ की उचित दर की दुकान (साधन सहकारी समिति शाहगढ़) के कोटेदार चंदन कुमार यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पूर्ति निरीक्षक की छापेमारी में कोटेदार के गोदाम से 70.28 कुंटल गेहूँ, 90.40 कुंटल चावल और 0.45 कुंटल चीनी कुल लगभग 161 कुंटल खाद्यान्न गायब पाया गया। साथ ही 31 अंत्योदय और 152 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों (कुल 183 परिवार) ने लिखित बयान दिया कि उन्हें नवंबर 2025 में ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद एक किलो भी राशन नहीं दिया गया। 


24 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे शाहगढ़ के कार्डधारकों ने पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को फोन कर शिकायत की कि दुकान पर लंबी कतार है लेकिन कोटेदार दुकान बंद करके गायब है। पूर्ति निरीक्षक अपने साथी अतुल कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो दुकान बंद मिली और सैकड़ों लोग इंतजार करते दिखे। कोटेदार का फोन भी बंद था। दोपहर करीब 2 बजे कोटेदार आया। गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया तो भारी अनियमितता मिली। स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया गया, विभागीय सूचना पटल भी अधूरा था। तौल मशीन, ई-पॉस मशीन, आयरिश मशीन आदि जब्त कर नजदीकी जमुड़ी ग्राम पंचायत के कोटेदार तुफैल अहमद को सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई खत्म होने से पहले ही कोटेदार चंदन यादव मोबाइल बंद करके मौके से फरार हो गया।


 25 नवंबर 2025 को PDS पोर्टल की रिपोर्ट से तुलना करने पर सामने आया कि कोटेदार के पास अक्टूबर 2025 का बचा स्टॉक, नवंबर 2025 का बचा स्टॉक और दिसंबर 2025 का उठाव मिलाकर कुल 104.38 कुंटल गेहूँ और 158.54 कुंटल चावल होना चाहिए था, लेकिन गोदाम में सिर्फ 34.10 कुंटल गेहूँ और 68.14 कुंटल चावल ही मिला। इस तरह कुल 70.28 कुंटल गेहूँ और 90.40 कुंटल चावल गायब पाया गया। चीनी भी पूरी तरह गायब थी। पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कोटेदार पर खाद्यान्न का दुरुपयोग/व्यवर्तन करने, मनमाना वितरण और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन करने का स्पष्ट आरोप लगाया है तथा सिधारी थानाध्यक्ष से FIR दर्ज करने की अनुशंसा की है। मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आजमगढ़ सिधारी डा0 अमित सिंह सहित रमा अस्पताल के स्टाफ पर दर्ज हुआ मुकदमा बच्चे के इलाज का मामला, डॉक्टर और स्टाफ द्वारा महिला व परिजनों को पीटने सहित जातिसूचक गालियां देने का आरोप


 आजमगढ़ सिधारी डा0 अमित सिंह सहित रमा अस्पताल के स्टाफ पर दर्ज हुआ मुकदमा



बच्चे के इलाज का मामला, डॉक्टर और स्टाफ द्वारा महिला व परिजनों को पीटने सहित जातिसूचक गालियां देने का आरोप



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चकविलिंदा गांव की रहने वाली खुश्बू देवी ने रमा हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित सिंह और उनके स्टाफ पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पुलिस ने डा0 अमित सिंह सहित उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दिये गये प्रार्थना-पत्र में पीड़िता द्वारा कहा गया है कि उनके चार वर्षीय बेटे शिवम का हाथ कट जाने के कारण 26 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने बच्चे को देखकर रात 9-10 बजे आपरेशन करने की बात कही, लेकिन तय समय पर आपरेशन नहीं हुआ। बच्चा दर्द से तड़पता रहा। जब परिजनों ने बार-बार पूछताछ की और आपरेशन में देरी पर दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही तो डॉ. अमित सिंह भड़क गए।


 महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले उन्हें और उनके परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और फिर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए स्टाफ को आदेश दिया, इसकी इतनी हिम्मत कि हमसे छुट्टी मांग रही है, इतना मारो कि किसी दूसरे अस्पताल जाने लायक न रहे। इसके बाद डॉक्टर के इशारे पर स्टाफ ने खुश्बू देवी, उनकी जेठानी रूपकला, जेठ पंकज और पति वृजेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर परिजन अस्पताल से निकले और 27 नवंबर 2025 को सिधारी थाने पहुंचकर डॉ. अमित सिंह व उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर डा० अमित सिंह सहित उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



https://www.news9up.com/2025/11/4_27.html

आजमगढ़ अपराधियों के खिलाफ सख्ती, एक साथ 4 शस्त्र लाइसेंस धारकों के 5 लाइसेंस निरस्त अब तक कुल 32 लाइसेंस हो चुके हैं निलंबित/निरस्त, एसएसपी बोले जनसुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं मुबारकपुर क्षेत्र के 3 आरोपी शामिल, डीबीबीएल, एसबीबीएल, पिस्टल जब्ती की कार्रवाई


 आजमगढ़ अपराधियों के खिलाफ सख्ती, एक साथ 4 शस्त्र लाइसेंस धारकों के 5 लाइसेंस निरस्त


अब तक कुल 32 लाइसेंस हो चुके हैं निलंबित/निरस्त, एसएसपी बोले जनसुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं


मुबारकपुर क्षेत्र के 3 आरोपी शामिल, डीबीबीएल, एसबीबीएल, पिस्टल जब्ती की कार्रवाई



उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधी प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को चार लोगों के कुल पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित कर दिए गए। इन सभी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनके कृत्यों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। निरस्त किए गए लाइसेंस धारकों में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के तीन तथा बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति शामिल हैं। 


इनके पास एक पिस्टल, तीन एसबीबीएल और एक डीबीबीएल शस्त्र था, जिनके लाइसेंस अब रद्द कर दिए गए हैं। निरस्त लाइसेंस धारकों की सूची: 1. संजय राय पुत्र स्व. केशव राय, सठियावं, थाना मुबारकपुर-डीबीबीएल बंदूक, 2. अजय सिंह पुत्र राजदेव सिंह, तेन्दुआ, थाना बिलरियागंज-एसबीबीएल बंदूक, 3. सुरेन्द्र सिंह पुत्र प्रसिद्ध सिंह, डिलिया, थाना मुबारकपुर-पिस्टल एवं एसबीबीएल बंदूक, 4. जय प्रकाश राय पुत्र अवध नारायण राय, कुकुड़ीपुर, थाना मुबारकपुर-एसबीबीएल बंदूक।


 इस कार्रवाई के साथ ही जनपद में अब तक कुल 32 शस्त्र लाइसेंस निरस्त या निलंबित हो चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र रहने से आमजन की सुरक्षा को खतरा है, उनके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कानून-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आजमगढ़ सिधारी फिर चर्चा में आया रमा हॉस्पिटल, 4 साल के बच्चे की जान पर मंडराया खतरा छुट्टी मांगते ही डॉक्टर भड़के, गालियां दीं, स्टाफ ने की मारपीट बच्चे को लगातार दर्द में छोड़ा, ऑपरेशन के नाम पर टालमटोल


 आजमगढ़ सिधारी फिर चर्चा में आया रमा हॉस्पिटल, 4 साल के बच्चे की जान पर मंडराया खतरा



छुट्टी मांगते ही डॉक्टर भड़के, गालियां दीं, स्टाफ ने की मारपीट


बच्चे को लगातार दर्द में छोड़ा, ऑपरेशन के नाम पर टालमटोल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चर्चित रमा अस्पताल एक बार फिर गंभीर आरोपों की जद में है। चार वर्षीय मासूम के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में भारी लापरवाही, डॉक्टर द्वारा गाली-गलौज और स्टाफ द्वारा मारपीट करने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने से बच्चे की हालत बेहद नाजुक हो गई। 


चकविलिंदा गांव निवासी खुशबू देवी ने मीडिया को बताया कि उनके 4 साल के बेटे का हाथ गंभीर रूप से कट गया था। 26 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे बच्चे को रमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अमित सिंह ने मरीज को देखने के बाद कहा कि ऑपरेशन रात 9-10 बजे के बीच होगा। इस बीच बच्चा लगातार दर्द से तड़पता रहा, लेकिन न तो कोई दवा दी गई और न ही कोई त्वरित उपचार किया गया। परिजनों के बार-बार अनुरोध करने पर भी डॉक्टर अमित सिंह केवल आश्वासन देते रहे और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हालत लगातार बिगड़ने पर परिजनों ने बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने का फैसला किया और डिस्चार्ज मांगा। इसी बात पर डॉक्टर अमित सिंह आग-बबूला हो गए।


 खुशबू देवी के मुताबिक डॉक्टर ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि गंदी गालियां दीं। इसके बाद अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने परिजनों के जेठ पंकज और पति बृजेश के साथ हाथापाई शुरू कर दी। किसी तरह परिवार बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर निकला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि रमा अस्पताल की इस घोर लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों में मरीजों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के मुद्दे को उजागर कर दिया है।


https://www.news9up.com/2025/11/0.html

Wednesday, 26 November 2025

आजमगढ़ 4 दिसम्बर तक सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द विशेष परिस्थिति में डीएम की अनुमति लेना होगा अनिवार्य


 आजमगढ़ 4 दिसम्बर तक सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द



विशेष परिस्थिति में डीएम की अनुमति लेना होगा अनिवार्य



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार वर्ष-2025 की निर्वाचक नामावली को वर्ष-2003 की निर्वाचक नामावली से मैपिंग के कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि 4 नवंबर 2025 से शुरू इस विशेष अभियान को अब तक करीब तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन जनपद में अभी सिर्फ 42 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। इसे 4 दिसंबर 2025 तक शत-प्रतिशत पूरा करना अनिवार्य है।


 लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी संबंधित कर्मचारियों यथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, डिजिटाइजेशन इंजीनियर, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, एडीओ पंचायत, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव एवं सफाईकर्मी आदि की 4 दिसंबर 2025 तक सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अपरिहार्य स्थिति में भी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में मतदाताओं से गणना प्रपत्र संकलित कराकर बीएलओ ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन समय से पहले सुनिश्चित कराएं तथा आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराएं।

आजमगढ़ पुलिस ने मनाया संविधान दिवस पुलिस लाइन और सभी थानों पर ली गई संविधान शपथ


 आजमगढ़ पुलिस ने मनाया संविधान दिवस



पुलिस लाइन और सभी थानों पर ली गई संविधान शपथ



उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, संविधान दिवस के अवसर पर जनपद आजमगढ़ पुलिस ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने की। चिराग जैन ने सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई तथा मौलिक कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।


 कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराया। थाना स्तर पर भी सभी कार्मिकों को राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।

आजमगढ़ दीदारगंज हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त शुभम उर्फ छंगू गिरफ्तार गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे और रॉड से किया था हमला


 आजमगढ़ दीदारगंज हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त शुभम उर्फ छंगू गिरफ्तार



गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे और रॉड से किया था हमला


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को आखिरकार गिरफ्त में ले लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान में पुलिस को यह महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है।


पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2025 को सुबह करीब 9:10 बजे उ0नि0 पंकज कुमार सिंह एवं हे0का0 सुजीत कुमार मौर्या क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मुकदमा क्रमांक 313/2025 से फरार वांछित अभियुक्त कुशलगांव बाजार चौराहे के पास दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुँच गई। पुलिस को देखते ही अभियुक्त भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने सतर्कता से घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम उर्फ छंगू (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जियालाल, निवासी ग्राम कुशलगांव, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया।


 वादिनी की तहरीर के अनुसार अभियुक्तों ने गाली-गलौज की थी। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया था। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 313/2025 पंजीकृत किया गया था। हमले के बाद से मुख्य अभियुक्त शुभम उर्फ छंगू फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tuesday, 25 November 2025

आजमगढ़ डीएम ने लेखपाल और बीएलओ को किया निलंबित, 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फटकार एसआईआर प्रक्रिया में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

आजमगढ़ डीएम ने लेखपाल और बीएलओ को किया निलंबित, 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फटकार



एसआईआर प्रक्रिया में लापरवाही पर हुई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश,आजमगढ़, भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार ने विधानसभा क्षेत्र लालगंज (351) के सबसे कम प्रगति वाले बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली बड़े पैमाने पर अनियमितता और लापरवाही पर DM सख्त नाराज़गी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की।निरीक्षण के दौरान सबसे खराब स्थिति बूथ नंबर 407 (प्राथमिक विद्यालय शाहपुर) की पाई गई। यहां तैनात बीएलओ रफीउल्लाह (शिक्षा मित्र) ने फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन में घोर लापरवाही बरती। डीएम ने मौके पर ही रफीउल्लाह को निलंबित करने के आदेश दिए। 


इसी तरह बूथ नंबर 385 (प्राथमिक विद्यालय उधरा कूबा) और बूथ नंबर 383 (शिवका प्राथमिक विद्यालय) पर भी लेखपाल/सुपरवाइजर विनोद कुमार यादव ने बीएलओ इंदु देवी व प्रीति सिंह दीपा को सही जानकारी और आवश्यक सहयोग नहीं दिया। डीएम ने लेखपाल विनोद कुमार यादव को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बूथ नंबर 361, 362 और 363 की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। यहां तैनात बीएलओ अनिल कुमार (अनुदेशक), प्रेम शीला देवी और मीरा प्रजापति (दोनों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां) को डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि सभी फॉर्म शीघ्र एकत्र कर डिजिटाइजेशन का काम तुरंत पूरा करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य कमजोर बूथों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।

 

आजमगढ़ 4 हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा शादी में नाच गाने को लेकर हुआ था विवाद, प्रत्येक को 22.5 हजार रुपये का लगाया अर्थदण्ड


 आजमगढ़ 4 हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा



शादी में नाच गाने को लेकर हुआ था विवाद, प्रत्येक को 22.5 हजार रुपये का लगाया अर्थदण्ड



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को साढ़े बाइस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक जैनुद्दीन अंसारी ने मंगलवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा सूर्यभान निवासी निकासीपुर थाना दीदारगंज की लड़की की शादी 21 मई 2017 को थी। उस शादी में गांव के केदार यादव के लड़के तथा सूर्यभान के भतीजे ओमप्रकाश से नाच गाने के प्रोग्राम को लेकर विवाद हो गया था। 


इसी विवाद को लेकर 15 जून 2017 की सुबह सात बजे जब ओम प्रकाश, उनका लड़का अभिषेक,पत्नी निर्मला खेत में खाद फेंक रहे थे तब केदार यादव तथा उनके लड़के राधेश्याम, रघु तथा घनश्याम ने लाठी डंडा तथा टांगी से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अभिषेक की हत्या कर दिया तथा निर्मला को मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अश्विनी कुमार राय ने कुल दस गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों केदार,रघु, घनश्याम तथा राधेश्याम को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को साढ़े बाइस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

आजमगढ़ देवगांव एसएसपी ने सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर भेजा जेल जेल भेजने और चार्जशीट के बदले मांगे 5000/ रुपये, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज


 आजमगढ़ देवगांव एसएसपी ने सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर भेजा जेल



जेल भेजने और चार्जशीट के बदले मांगे 5000/ रुपये, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक सब-इंस्पेक्टर द्वारा मारपीट के मुकदमे में त्वरित कार्रवाई के नाम पर वादी से 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस महकमे ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। मारपीट के शिकार वादी आकाश चौहान (ग्राम मिर्जापुर, थाना देवगांव) ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि उनके मुकदमे की विवेचना कर रहे सब-इंस्पेक्टर लालबहादुर प्रसाद तीनों आरोपियों को जेल भेजने, चार्जशीट दाखिल करने और जल्दी कार्रवाई करने के एवज में उनसे लगातार 5 हजार रुपये की अवैध राशि मांग रहे हैं। 


वादी ने पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान सोनू प्रजापति व उसके साथियों द्वारा की गई मारपीट की घटना की एफआईआर थाना देवगांव में दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और क्षेत्राधिकारी लालगंज को निष्पक्ष जांच सौंपी। जांच में सब-इंस्पेक्टर लालबहादुर प्रसाद प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए तथा रिश्वत मांगने की शिकायत पूरी तरह सत्य पाई गई।


इसके बाद थाना देवगांव में मुकदमा संख्या 441/2025 अंतर्गत धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी सब-इंस्पेक्टर को तुरंत निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार व अवैध वसूली पर जीरो टॉलरेंस की नीति है और ऐसे किसी भी कर्मी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Monday, 24 November 2025

आजमगढ़ पुलिस ने एक दिन में 10 वारंटियों को दबोचा विशेष अभियान के तहत गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5 गिरफ्तारियां


 आजमगढ़ पुलिस ने एक दिन में 10 वारंटियों को दबोचा



विशेष अभियान के तहत गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5 गिरफ्तारियां



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में फरार चल रहे वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को एक ही दिन में कुल 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग की और विभिन्न संगीन एवं सामान्य धाराओं में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों को पकड़ा।


 थाना-वार विवरण : थाना गंभीरपुर 05 वारंटी - थाना मेंहनगर 03 वारंटी, - थाना अतरौलिया 01 वारंटी - थाना कप्तानगंज 01 वारंटी है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखाई। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम हो।

आजमगढ़ सिधारी 9 महिलाओं से लाखों की ठगी सरकारी लोन के नाम पर रुपये ऐंठे, अब धमकी-गाली देकर भगाया, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ सिधारी 9 महिलाओं से लाखों की ठगी



सरकारी लोन के नाम पर रुपये ऐंठे, अब धमकी-गाली देकर भगाया, मुकदमा दर्ज 


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर गोरखपुर जिले की 9 महिलाओं से करीब 7 से 8 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी मदनपाल शर्मा पुत्र मनीराम ने पहले विश्वास जीता फिर आधार कार्ड व रुपये लेकर ऑनलाइन और नकद रकम हड़प ली। जब महिलाएँ रुपये वापस माँगने 13 सितंबर 2025 को उसके घर पहुँचीं तो मदनपाल ने फोन पर उन्हें जातिसूचक गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी।


 शिकायत के अनुसार, मदनपाल का गोरखपुर के बासगाँव मरवटिया में मोहन पुत्र पलकधारी के यहां आना-जाना था। मोहन की बहन की शादी बासगाँव क्षेत्र में हुई थी, इसी सिलसिले में मदनपाल भी वहाँ आने-जाने लगा और गाँव की महिलाओं से घुलना-मिलना शुरू कर दिया। उसने दावा किया कि उसका अधिकारियों से बहुत अच्छा संबंध है और नई सरकारी योजना में 10-10 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त लोन दिलवा सकता है। इसके लिए हर महिला से आधार कार्ड और 50-50 हजार रुपये माँगे। विश्वास में आई महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन कुल लगभग 7-8 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी हर बार नया बहाना बनाता रहा, कभी अधिकारी बाहर हैं, कभी उनके पिता का देहांत हो गया, कभी और पैसे माँगते रहे। आखिर में फोन उठाना बंद कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। 18 अगस्त 2025 को जब महिलाएँ शाहगढ़ पहुँचीं तो मदनपाल ने 80-80 हजार रुपये लौटाने का वादा करते हुए 13 सितंबर 2025 को फिर बुलाया। तय तारीख पर महिलाएँ दोबारा पहुँचीं तो घर पर ताला लगा था। फोन किया तो मदनपाल ने कहा गाली देते हुए कहा कि गोरखपुर से आजमगढ़ पैसा लेने आ गई हो… दुबारा आओगी तो लौटकर नहीं जा पाओगी।” महिलाओं ने थाना सिधारी में शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। 


अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर मदनपाल शर्मा, उसके भाई मनोज शर्मा और माँ मंती देवी के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी, जातिसूचक गाली व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर सिधारी पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 500/2025 अंतर्गत धारा 318(4) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) के तहत दर्ज कर लिया है। धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं में बिंदू देवी, मीरा देवी, सुमित्रा, ईश्वरपति, सामा देवी, मान्ती देवी, सीमिरती, अत्वारी देवी (सभी बासगाँव मरवटिया, थाना-बासगाँव, गोरखपुर) एवं उर्मिला देवी (बाबू विशुनपुरा, चौरीचौरा, गोरखपुर) हैं।

Sunday, 23 November 2025

जौनपुर लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


 जौनपुर लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के थाना लाईन बाजार के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत 453/2025 धारा 69/351(3) बीएनएस का वांछित अभियुक्त सतीश मौर्या पुत्र सहादिन मौर्या निवासी शाहपुर चौसा थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यावाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-12.11.2025 को वादिनी मुकदमा द्वारा प्रदत्त तहरीर की अभियुक्त सतीश मौर्या उपरोक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्ष करने तथा जान से मारने की धमकी देने की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 453/2025 धारा 69/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह को सुपुर्द की गयी।

दिनांक-23.09.2025 म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह मय टीम के देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित/वारण्टी व अपराधियों की गिरफ्तारी के अनुक्रम में  मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त सतीश मौर्या उपरोक्त को  दिनांक 23.11.2025 समय करीब 11.30 बजे कन्हईपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सतीश मौर्या पुत्र सहादिन मौर्या निवासी शाहपुर चौसा थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 453/2025 धारा 69/351(3) बीएनएस

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1-म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह थाना लाइन बाजार जौनपुर
2-उ0नि0 राजीव मल्ल थाना लाइन बाजार जौनपुर
3-हे0कां0 राजेश सिंह सेंगर,हे0कां0 अनिल सिंह,म0कां0 रुपा सरकार थाना लाइन बाजार जौनपुर

जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा अपहरण/पाक्सो एक्ट के 01 वांछित बाल अपचारी (विधि उल्लंघनकारी बालक) को लिया गया अभिरक्षा में


 जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा अपहरण/पाक्सो एक्ट के 01 वांछित बाल अपचारी (विधि उल्लंघनकारी बालक) को लिया गया अभिरक्षा में



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज पुलिस ने आज दिनांक 23.11.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 399/2025 धारा 137(2),87,61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 16/17 पाक्सो एक्ट में वांछित बाल अपचारी (विधि उल्लंघनकारी बालक) को समय 10:05 बजे कलान तिराहा के पास से अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है ।

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0स0 399/2025 धारा 137(2),87,61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 1 के0के0 सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0 राम विलास थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

 3.का0 हिमांशु सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

Saturday, 22 November 2025

आजमगढ़ शहर कोतवाली अवैध असलहा फैक्ट्री मामले में पहुंची पुलिस, खंगाला पूरा घर जांच में हैरान करने वाली हकीकत आई सामने ड्रिल मशीन, कटर मशीन, हथौड़ी, रिंच, लोहे की आरी सहित उपकरण बरामद


 आजमगढ़ शहर कोतवाली अवैध असलहा फैक्ट्री मामले में पहुंची पुलिस, खंगाला पूरा घर



जांच में हैरान करने वाली हकीकत आई सामने


ड्रिल मशीन, कटर मशीन, हथौड़ी, रिंच, लोहे की आरी सहित उपकरण बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लछिरामपुर में कथित तौर पर चल रही “अवैध असलहा फैक्ट्री” की सूचना पूरी तरह निराधार और झूठी पाई गई है। न्यायालय के आदेश पर पत्नी रागिनी सिंह को ससुराल में प्रवेश दिलाने पहुंची पुलिस व जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम के सामने महिला ने अवैध हथियार बनाने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन गठित पुलिस टीम की सघन जांच-पड़ताल में कोई भी असलहा, अर्द्ध-निर्मित हथियार या हथियार बनाने का उपकरण बरामद नहीं हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मकान की तलाशी ली। जांच के दौरान केवल निर्माणाधीन बाथरूम और मकान से संबंधित सामान मिला, जिसमें ड्रिल मशीन, कटर मशीन, हथौड़ी, रिंच, लोहे की आरी, प्लास, चुड़ी बनाने की मशीन, रेती और कटी हुई पाइप आदि शामिल है।


 पुलिस के अनुसार ये सभी सामान सामान्य प्लम्बिंग, इलेक्ट्रिक और मकान निर्माण के काम आते हैं। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उक्त मकान में सिर्फ 65 वर्षीय पार्वती देवी रहती हैं, कोई किरायेदार या फैक्ट्री नहीं चल रही है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल से पता चला है कि रागिनी सिंह और उनके पति कुंवर सत्येंद्र प्रताप सिंह के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट (FTC महिला) ने 15 सितंबर 2025 को रागिनी सिंह को पति के घर में रहने का आदेश दिया था। आदेश के अनुपालन में जब 21 नवंबर को पुलिस और DPO टीम उन्हें घर में प्रवेश कराने पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने विरोध किया और गाली-गलौज की। इसी दौरान रागिनी सिंह ने घरेलू सामान का वीडियो बनाकर उसे “अवैध असलहा फैक्ट्री” बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसकी पुलिस जांच में कोई पुष्टि नहीं हुई। 


घटना के संबंध में थाना कोतवाली में पांच लोग नामजद अभियुक्त हैं, जिनमें सत्येंद्र प्रताप सिंह, विक्रम सूर्यवंश सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, पार्वती सिंह और वनिशा सिंह (निशा) शामिल हैं। इनमें से अधिकांश अभियुक्तों का पहले से दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा प्रकरण पारिवारिक विवाद का हिस्सा है और अवैध असलहा फैक्ट्री का आरोप जानबूझकर लगाया गया ताकि परिवार को बदनाम किया जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।


https://www.news9up.com/2025/11/blog-post_22.html

आजमगढ़ शहर कोतवाली बहू का आरोप मेरे ससुराल में है अवैध असलहे की फैक्ट्री कोर्ट का आदेश लेकर घर में रहने पहुंची बहू को नहीं मिली घर में एंट्री, शहर कोतवाली का मामला


 आजमगढ़ शहर कोतवाली बहू का आरोप मेरे ससुराल में है अवैध असलहे की फैक्ट्री



कोर्ट का आदेश लेकर घर में रहने पहुंची बहू को नहीं मिली घर में एंट्री, शहर कोतवाली का मामला



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के लछिरामपुर मोहल्ले में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों को न्यायालय के रहाईश आदेश के बावजूद ससुराल वालों ने घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इतना ही नहीं, घर में अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने का गंभीर आरोप भी महिला ने लगाया है। पुलिस और डीपीओ टीम की मौजूदगी में ही अभियुक्तों ने गाली-गलौज की और धमकी दी, जिसके बाद टीम को महिला को वापस ले जाना पड़ा। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 पीड़िता रागिनी सिंह पत्नी कुवर सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट एफटीसी (महिला न्यायालय) ने 15 सितंबर 2025 को उनके पक्ष में घर में रहने का आदेश पारित किया था। आदेश के अनुपालन के लिए 18 नवंबर 2025 को जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) टीम एवं कोतवाली व बलरामपुर पुलिस चौकी की टीम घर पहुंची। जैसे ही रागिनी सिंह अपने दोनों नाबालिग बच्चों उज्ज्वला सिंह व ज्योतिरादित्य सिंह के साथ घर में दाखिल होने लगीं, ससुराल के लोग कुवर सत्येंद्र प्रताप सिंह, कुवर विक्रम सूर्यवंश, कुवर शैलेंद्र प्रताप सिंह, पार्वती सिंह एवं वनिशा सिंह ने देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और प्रवेश करने से रोक दिया। पुलिस और डीपीओ टीम ने न्यायालय का आदेश दिखाया, लेकिन अभियुक्त भड़क गए और फौजदारी पर उतारू हो गए।


 महिला का आरोप है कि घर के अंदर अर्धनिर्मित नाल, कटर, गैस सिलिंडर, हथौड़ी, छीनी आदि रखकर सभी अभियुक्त मिलकर अवैध हथियार फैक्ट्री चला रहे हैं। पीड़िता ने इसका पहले भी विरोध किया था, इसी वजह से उन्हें घर में नहीं रहने दिया जाता। मौके पर चुपके से इस अवैध गतिविधि का वीडियो भी बना लिया गया है। अभियुक्तों के आक्रामक रवैए और जान-माल के खतरे को देखते हुए डीपीओ व पुलिस टीम ने महिला व बच्चों को घर में न रोककर वापस ले जाना उचित समझा और उच्चाधिकारियों को सूचना देने की बात कही। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


https://www.news9up.com/2025/11/blog-post_81.html

Friday, 21 November 2025

आजमगढ़ बूढ़नपुर एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर हुई कार्यवाही, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ बूढ़नपुर एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित


मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर हुई कार्यवाही, मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश आजमगढ़, भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आने पर बूढ़नपुर तहसील के लेखपाल-सह-सुपरवाइजर धनराज राम को उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। धनराज राम को तहसील बूढ़नपुर के पांच मतदान केंद्रों पर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था। निरीक्षण में पाया गया कि इन्होंने अब तक संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को गणना प्रपत्र तथा मतदाता सूची मैपिंग उपलब्ध नहीं कराई थी। 


निर्वाचन कार्य में इस घोर लापरवाही और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में विफल रहने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया। साथ ही, नायब तहसीलदार वन्दना वर्मा द्वारा थाना अतरौलिया में इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 376/2025 अंतर्गत धारा 223(a) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) के तहत दर्ज कराई गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण विशेष पुनरीक्षण अभियान में ऐसी लापरवाही को प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।

आजमगढ़ फूलपुर पुलिस मुठभेड़, 26 मुकदमों से वांछित कुख्यात मोहम्मद इब्राहिम को लगी गोली गोवंश तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे 3 पशु, साथी अनीस मौके पर धराया


 आजमगढ़ फूलपुर पुलिस मुठभेड़, 26 मुकदमों से वांछित कुख्यात मोहम्मद इब्राहिम को लगी गोली




गोवंश तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे 3 पशु, साथी अनीस मौके पर धराया



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना फूलपुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ा सफलता हासिल किया है। पुलिस की गोली से जिले का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इब्राहिम घायल हो गया, जबकि उसका साथी अनीस मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी तीन जीवित गोवंश को अवैध रूप से बिना नंबर की पिकअप गाड़ी में लादकर बिहार वध के लिए ले जा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान थाना फूलपुर के थानाध्यक्ष सच्चिदानंद को मुखबिर से सूचना मिली कि खानजहाँपुर स्थित श्रीपति यादव इंटर कॉलेज के पास कुछ पशु तस्कर गोवंश लादकर बिहार जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स और चौकी प्रभारी अम्बारी उ0नि0 रज्जन द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ली।पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। 


आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी मोहम्मद इब्राहिम पुत्र स्वर्गीय मसरूर (निवासी मुडियार, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़) को दाहिने पैर में गोली लगी। वह मौके पर गिर पड़ा। दूसरा आरोपी अनीस पुत्र चुन्नु (निवासी विश्रामपुर, थाना बेवाना, जिला अम्बेडकरनगर) भागते समय पकड़ा गया। घायल इब्राहिम को तुरंत CHC फूलपुर और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से 3 जीवित प्रतिबंधित गोवंश, 2 अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), 3 जिंदा कारतूस, 1 मिस फायर कारतूस और 2 खोखा कारतूस, बिना नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप, नायलॉन की रस्सियाँ व अन्य सामान बरामद किए हैं।


 मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ थाना फूलपुर सहित निजामाबाद, सरायमीर, अहरौला, कंधरापुर व सुल्तानपुर आदि में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, लूट, डकैती, मारपीट समेत कुल 26 मुकदमे दर्ज बताए गये हैं। दूसरा आरोपी अनीस के खिलाफ भी 3 मुकदमे दर्ज बताए गये हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, तथा आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद के नेतृत्व में पूरी फूलपुर पुलिस टीम शामिल रही।

आजमगढ़ बरदह जनसेवा केंद्र संचालक से लूट का आरोपी 25 हजार को इनामी लगी गोली गुरुवार देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़, अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद


 आजमगढ़ बरदह जनसेवा केंद्र संचालक से लूट का आरोपी 25 हजार को इनामी लगी गोली



गुरुवार देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़, अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना बरदह पुलिस और वांछित अपराधी के बीच गुरुवार देर रात हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश शिवम उर्फ पग्गू यादव पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बरदह भिजवाया गया। मुठभेड़ में उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के अभियान के तहत थानाध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह मय टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 10 अक्टूबर 2025 को दुर्गापुर पुलिया पर जनसेवा केंद्र संचालक से 92 हजार रुपये की छिनैती करने वाला मुख्य आरोपी शिवम उर्फ पग्गू यादव मोटरसाइकिल से सरायख्वाजा से अर्रा की ओर जा रहा है।


 सूचना पर पुलिस टीम ने कमालपुर-अर्रा मार्ग पर बैरी मोड़ के पास घेराबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद एक बिना नंबर प्लेट की लाल-काली होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़ते समय फिसल कर गिर पड़ा। गिरते ही उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें पग्गू के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिरफ्तार हो गया। 


पूछताछ में शिवम उर्फ पग्गू यादव ने कबूल किया कि उसने अपने पांच साथियों आशुतोष सिंह, संदीप यादव, आनंद यादव, गौरव जायसवाल और विपिन यादव के साथ मिलकर 10 अक्टूबर 2025 को दुर्गापुर पुलिया पर जनसेवा केंद्र संचालक से 92 हजार रुपये की योजना बनाकर डकैती की थी और रुपये आपस में बांट लिए थे। पुलिस अब बाकी पांच आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रितेश कुमार खरवार, संजय कुमार, रविन्द्र भारती सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आजमगढ़ जीयनपुर 25 हजार का इनामिया शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी फरार 16 से ज्यादा मुकदमों का कुख्यात इतिहास, तमंचा, कारतूस बरामद


 आजमगढ़ जीयनपुर 25 हजार का इनामिया शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी फरार


16 से ज्यादा मुकदमों का कुख्यात इतिहास, तमंचा, कारतूस बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधी उन्मूलन अभियान के तहत जीयनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त फकरे आलम उर्फ फकरू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में फकरे आलम को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका साथी अमजद उर्फ भुचच्ला अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 

मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह मय टीम केशवपुर जंगल तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिल्वर रंग की बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे और घबराहट में मोटरसाइकिल सहित गिर पड़े। गिरते ही फकरे आलम ने अपने साथी को पुलिस पर फायर करने के लिए ललकारा और खुद पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले की नीयत से फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फकरे आलम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भिजवाया गया।फकरे आलम उर्फ फकरू (45) पुत्र बदरुद्दीन, निवासी कुरैशनगर, थाना जीयनपुर पर गैंगस्टर एक्ट, गोवध निषेध, NDPS, आर्म्स एक्ट, चोरी, जालसाजी सहित आजमगढ़ व जौनपुर जनपद में 16 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज बताए गये हैं। वह जीयनपुर थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार रुपये का वांछित इनामिया था।

 पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक नाजायज तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस (.315 बोर), सिल्वर रंग की बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और 1500 रुपये नकद बरामद किया हैं। फरार अभियुक्त अमजद उर्फ भुचच्ला पुत्र अच्छन उर्फ बाबू खान, निवासी खालिसपुर की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस टीम को उचित पुरस्कार देने की संस्तुति की जा रही है।

Thursday, 20 November 2025

आजमगढ़ देवगाँव गुमशुदा युवक की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट


 आजमगढ़ देवगाँव गुमशुदा युवक की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार


हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना देवगाँव क्षेत्र में 17 नवंबर से 2025 लापता युवक इर्दू उम्र करीब 25 वर्ष की हत्या का पुलिस ने महज तीन दिन में सफल अनावरण कर लिया। हत्या के दोनों आरोपी पिता उमाशंकर और उसका पुत्र विपिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को गांव के पास वाले तालाब से बरामद कर लिया गया है। 


पुलिस के अनुसार, आरोपी उमाशंकर ने पूछताछ में कबूल किया कि 17-18 नवंबर 2025 की रात करीब डेढ़ बजे उसने और उसके बेटे विपिन ने मिलकर इर्दू को पकड़ा और चाकू से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को मोटरसाइकिल पर लादकर गांव के नजदीक स्थित पोखरे (तालाब) में फेंक दिया। मृतक इर्दू पुत्र इरफान, ग्राम दौना का निवासी था। 19 नवंबर 2025 को परिजनों को इर्दू की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसके भाई रफ्फू ने थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय की टीम ने उमाशंकर को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से शव बरामद हुआ और परिजनों ने शिनाख्त की। आज सुबह मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे विपिन कुमार को पकड़ी खुर्द जाने वाले हाइवे कट से सुबह लगभग 6:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में हत्या के सही कारण का पता लगा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।



https://www.news9up.com/2025/11/blog-post_19.html

Wednesday, 19 November 2025

आजमगढ़ देवगांव प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या प्रेमिका ने रात में फोन करके दी थी सूचना, पुलिस ने बरामद किया शव


 आजमगढ़ देवगांव प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या



प्रेमिका ने रात में फोन करके दी थी सूचना, पुलिस ने बरामद किया शव



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव में प्रेम प्रसंग के शक में प्रेमी युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी परिजनों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव के पूर्वी छोर पर स्थित कैथीशंकरपुर (मगटा) पातालपुरी शिव मंदिर के समीप एक पोखरी में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को शव बरामद कर लिया और प्रेमिका के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया। 


मृतक की मां शकीना को 17-18 नवंबर 2025 की रात करीब ढाई बजे प्रेमिका का फोन आया था। रोते-बिलखते प्रेमिका ने कहा, अपने लड़के को बचा लीजिए और फोन काट दिया। परेशान मां ने परिजनों को जगाया, लेकिन मोबाइल की लोकेशन नहीं मिलने से घटनास्थल का पता नहीं चल सका। 18 नवंबर 2025 की सुबह परिजनों ने देवगांव कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। मृतक इदुल (20) पुत्र इरफान निवासी दौना गांव का दोस्त बताया कि वह कुछ दिन पहले पकड़ी खुर्द गया था। इस सूचना पर परिजन बुधवार को पकड़ी खुर्द पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो प्रेमिका के परिजनों ने कबूल लिया कि इदुल को पीटकर मार डाला और शव पोखरी में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पोखरी से शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में प्रेमिका के पिता उमाशंकर और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय, कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक इदुल नौ भाई-बहनों में सातवें नंबर का था।


https://www.news9up.com/2025/11/72.html

आजमगढ़ पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज जिले में 1810 ग्राम पंचायतों में होगा प्रधानों का चुनाव नया नियम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम


 आजमगढ़ पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज



जिले में 1810 ग्राम पंचायतों में होगा प्रधानों का चुनाव


नया नियम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम



उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 का बिगुल बजते ही जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। नए प्रावधानों के तहत महिला उम्मीदवारों को जमानत राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है, जबकि चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा पुरुष और महिला दोनों के लिए समान रखी गई है। इसे महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 


नए नियमों के अनुसार ग्राम प्रधान पद पर महिला प्रत्याशियों को जमानत के रूप में केवल 1500 रुपये जमा करने होंगे, जबकि पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह राशि 3000 रुपये रहेगी। नामांकन शुल्क सभी के लिए 300 रुपये ही है। हालांकि चुनाव प्रचार पर अधिकतम खर्च सीमा महिला और पुरुष दोनों के लिए 1.25 लाख रुपये निर्धारित की गई है।


 इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी महिला-पुरुष दोनों को 1500 रुपये जमानत और 1 लाख रुपये तक खर्च की अनुमति होगी। आजमगढ़ जिले में कुल 1810 ग्राम पंचायतें हैं, जहां प्रधान पद के साथ-साथ ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए भी चुनाव होंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुल्क 100 रुपये, जमानत राशि 400 रुपये और अधिकतम खर्च सीमा 10 हजार रुपये तय की गई है। प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की उम्मीद है।

आजमगढ़ शहर कोतवाली शातिर चैन-स्नैचर पिन्टू उर्फ अशोक पुलिस मुठभेड़ में घायल, दाहिने पैर में लगी गोली आजमगढ़ सहित कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत 10 से अधिक गंभीर मुकदमे हैं दर्ज


 आजमगढ़ शहर कोतवाली शातिर चैन-स्नैचर पिन्टू उर्फ अशोक पुलिस मुठभेड़ में घायल, दाहिने पैर में लगी गोली



आजमगढ़ सहित कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत 10 से अधिक गंभीर मुकदमे हैं दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की रात मोहती घाट तिराहे के पास एक खतरनाक अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पिन्टू हरिजन उर्फ अशोक (25) पुत्र स्व. रामकिशुन, निवासी भिटारी, थाना लोहता, जिला वाराणसी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज और आजमगढ़ सहित कई जिलों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत 10 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी कि 8 नवंबर 2025 को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की सोने की चेन छिनैती का मुख्य आरोपी अवैध हथियार के साथ मोहती घाट के पास छिपा है और कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। रात करीब 12:29 बजे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की गई तो उसने भागने की कोशिश में बाइक फिसला दी। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह मौके पर ही धराशायी हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया।


 पूछताछ में पिन्टू ने कबूल किया कि 8 नवंबर 2025 को अपने साथी विशाल उर्फ बाबू बीडी के साथ मिलकर उसने वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनी थी। मौके से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल, एक .315 बोर तमंचा, दो खाली खोखे और छिनी हुई सोने की चेन बरामद की। फोरेंसिक टीम ने तमंचा, कारतूस, खून से सनी मिट्टी, फिंगरप्रिंट और हैंडस्वैब आदि साक्ष्य जुटाए। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के अलावा उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, यश सिंह पटेल, अभिषेक कुशवाहा सहित 10 जांबाज पुलिसकर्मी शामिल रहे।



https://www.news9up.com/2025/11/cctv.html

Tuesday, 18 November 2025

आजमगढ़ बिलरियागंज गैंगस्टर अबू तालिब उर्फ झिनकू की 31.29 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क माता के नाम पर खरीदी गई थी जमीन, अपराध की कमाई से हुआ था सौदा डीएम के आदेश पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की पूरी, भारी पुलिस बल तैनात


 आजमगढ़ बिलरियागंज गैंगस्टर अबू तालिब उर्फ झिनकू की 31.29 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क



माता के नाम पर खरीदी गई थी जमीन, अपराध की कमाई से हुआ था सौदा


डीएम के आदेश पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की पूरी, भारी पुलिस बल तैनात



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर अबू तालिब उर्फ झिनकू की करीब 31.29 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 की धारा 14(1) के तहत की गई। 


पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर अबू तालिब पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू (निवासी नसीरपुर, थाना बिलरियागंज) ने अपने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से 23 फरवरी 2021 को अपनी मां श्रीमती उम्मतुन निसा के नाम पर ग्राम नसीरपुर फतेहपुर (थाना बिलरियागंज) में गाटा संख्या 135/128 की 0.0226 हेक्टेयर (56 वर्गमीटर) जमीन खरीदी थी। विक्रेता शमशीना बानो से हुई इस खरीद-फरोख्त का मूल्य राजस्व विभाग ने 31,29,840 रुपये आंका। विवेचना में यह पाया गया कि यह संपत्ति पूरी तरह अवैध कमाई से अर्जित की गई थी। जिलाधिकारी आजमगढ़ के 13 नवंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में आज क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार सगड़ी रंजीत बहादुर, थानाध्यक्ष जीयनपुर जितेन्द्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे एवं कानूनगो की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डुगडुगी पिटवाकर संपत्ति को विधिवत कुर्क कर लिया गया। अबू तालिब उर्फ झिनकू गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन मामलों में वांछित है और उसका आपराधिक इतिहास लंबा है। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराधियों के खिलाफ जारी सख्ती का हिस्सा है।

आजमगढ़ अतरौलिया गौशाला में घुसकर गाय की हत्या करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 6 लोगों ने मिलकर दोनों पशुओं को काटा, मांस कार में भरकर हो गए थे फरार


 आजमगढ़ अतरौलिया गौशाला में घुसकर गाय की हत्या करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




6 लोगों ने मिलकर दोनों पशुओं को काटा, मांस कार में भरकर हो गए थे फरार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद ने थाना अतरौलिया पुलिस ने 18 नवंबर 2025 को गोकशी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त चापड़ और मांस बिक्री से प्राप्त 10,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बीते 8-9 नवंबर 2025 की रात्रि ग्राम गोरथानी निवासी राजू पुत्र हरिराम के बरदौरे का ताला तोड़कर अज्ञात अभियुक्तों ने दो प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर दी थी और मांस लेकर फरार हो गए थे।


 पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। बाद में बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनाँक 18/11/2025 को दोपहर 13:10 बजे मंडोही-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के नीचे दबिश देकर निम्नलिखित अभियुक्तों को धर-दबोचा। अभियुक्तों में इरफान पुत्र वाजिद अली (36 वर्ष), निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी, जिला अम्बेडकरनगर, शहजादे आलम उर्फ चांद पुत्र मोहम्मद इलियास (32 वर्ष), निवासी मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर, कस्बा अतरौलिया के निवासी हैं।


 पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे अपने चार साथियों आरिफ, एकलाख, शमीम और करीम निवासी अम्बेडकरनगर के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोकशी करते हैं। घटना वाले दिन छ: लोग मिलकर ताला तोड़कर अंदर घुसे, दोनों पशुओं को काटा, मांस कार में भरकर ले गए और बिक्री की रकम आपस में बांट ली। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो चापड़ और कुल 10,500 रुपये नकद बरामद कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। शेष चार फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।अभियुक्त इरफान पर गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, NDPS, आर्म्स एक्ट समेत कुल 13 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि शहजादे आलम पर NDPS और आर्म्स एक्ट के दो पुराने मुकदमे हैं।



https://www.news9up.com/2025/11/2_9.html

आजमगढ़ कंधरापुर पुलिस मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी घायल होकर गिरफ्तार आरोपी त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू और पंकज पासवान चढ़े हत्थे, अवैध तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद


 आजमगढ़ कंधरापुर पुलिस मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी घायल होकर गिरफ्तार


आरोपी त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू और पंकज पासवान चढ़े हत्थे, अवैध तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए। दोनों पर चोरी, लूट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ फायरिंग की थी, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर और दूसरे के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त गाजीपुर निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू (34 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह और बिहार के कैमूर जिले के डिडखिली निवासी पंकज पासवान (25 वर्ष) पुत्र राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है।त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू पर आजमगढ़, वाराणसी और गाजीपुर में चोरी, लूट, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के कुल 9 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि पंकज पासवान पर वाराणसी और चंदौली में चोरी, लूट, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट सहित 19 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। दोनों लंबे समय से सक्रिय अंतरजनपदीय अपराधी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो देशी तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 357/2025 दर्ज किया गया है। 


घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भोर्रा-मकबूलपुर अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। किशुनदासपुर से सेहदा की ओर आ रहे दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल फिसल गई। घिरता देख दोनों ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार, उप निरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Monday, 17 November 2025

उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 34 उपाधीक्षकों को दी गई तैनाती, यहां देखें - पूरी सूची


 

आजमगढ़ कप्तानगंज रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष दंपति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, रॉड से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल


 आजमगढ़ कप्तानगंज रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष



दंपति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, रॉड से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव गोपालापुर में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पीड़ित अजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि चंद्रबली यादव, उनके बेटे जय प्रकाश यादव और पत्नी नगीना देवी ने मिलकर उन पर और उनकी पत्नी पर रॉड से हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए। थाने में दर्ज शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


 पीड़ित अजय कुमार यादव पुत्र स्व. चंद्रजीत यादव ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी रोजाना रास्ते से आते-जाते समय चंद्रबली यादव, जय प्रकाश यादव और नगीना देवी से गाली-गलौज का शिकार होते हैं। 16 नवंबर 2025 को चंद्रबली यादव ने ट्रैक्टर से उनके घर की दीवार पर चढ़ा दिया। मना करने पर आरोपियों ने रॉड से हमला कर दिया, जिसमें अजय का सिर फट गया और पत्नी को भी चोटें आईं। ट्रैक्टर से पैर कुचलने की कोशिश की गई, जिससे भागते समय अजय गिर पड़े और उनके पैर में भी चोट लगी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर कप्तानगंज थानाध्यक्ष ने तीनों आरोपियों चंद्रबली यादव पुत्र गेना यादव, जय प्रकाश यादव पुत्र चंद्रबली यादव और नगीना देवी पत्नी चंद्रबली यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आजमगढ़ टेलीग्राम पर फर्जी लूडो बैटिंग ग्रुप चलाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 44 ATM कार्ड बरामद साइबर क्राइम पुलिस ने एक अभियुक्त को निजामाबाद से दबोचा; NCRP पर 13 शिकायतें दर्ज


 आजमगढ़ टेलीग्राम पर फर्जी लूडो बैटिंग ग्रुप चलाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 44 ATM कार्ड बरामद




साइबर क्राइम पुलिस ने एक अभियुक्त को निजामाबाद से दबोचा; NCRP पर 13 शिकायतें दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन लूडो गेमिंग और बैटिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर लोगों को पैसा कमाने का लालच देकर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने उसके पास से बड़ी मात्रा में डिजिटल सामग्री और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा है। अभियुक्त सूरज प्रजापति (25 वर्ष), पुत्र हरिलाल प्रजापति, निवासी नसीरपुर खालसा, थाना निजामाबाद, विभिन्न फर्जी टेलीग्राम आईडी से 'महादेव लूडो ग्रुप', 'RP Ludo World', 'Ludo Junction 5%', 'Ludo King Betting', 'King Ludo Club', 'Nisha Ludo Club' और 'Superstar Ludo Club' जैसे ग्रुप चलाता था। वह लोगों को ऑनलाइन गेम खेलकर आसानी से पैसा कमाने का प्रलोभन देकर ग्रुप में जोड़ता, टेबल लगवाकर बेटिंग कराता और अपने नियंत्रित बैंक खातों में पैसे जमा करवाकर ठगी करता। NCRP पोर्टल पर उसके खिलाफ 13 शिकायतें दर्ज हैं।


 प्रतिबिम्ब पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर) विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई थी। 15 नवंबर  को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने लोकेशन ट्रेस कर सूरज को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी में 7 मोबाइल फोन, 16 बैंक पासबुक, 15 चेकबुक, 44 ATM कार्ड, 2 मुहर, 1 डायरी, 2 बारकोड मशीन और 850 रुपये नकद बरामद हुए। मुकदमा संख्या 36/25 के तहत धारा 318(4), 319(2) BNS, 66C, 66D IT एक्ट और 3 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।


 गिरफ्तारी टीम में महिला निरीक्षक विभा पांडेय, कॉन्स्टेबल संजय कुमार, सभाजीत मौर्या, एजाज खान और महिपाल यादव शामिल रहे। पुलिस ने इसे तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण बताया है।

Sunday, 16 November 2025

आजमगढ़ सिधारी महिला की चेन छीनने के मामले में बिहार का अभियुक्त गिरफ्तार आरोपी के साथियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार


 आजमगढ़ सिधारी महिला की चेन छीनने के मामले में बिहार का अभियुक्त गिरफ्तार



आरोपी के साथियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना सिधारी पुलिस ने महिला के गले से चेन छीनने के अपराध में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के खगड़िया जिले का निवासी है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर 3 नवंबर 2025 को यह वारदात को अंजाम दिया था।


 पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2025 को पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र मौर्य, निवासी पल्हनी थाना सिधारी, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर से निकलते समय गली के मोड़ पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर उनकी गले की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस घटना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त पिंकेश कुमार का नाम सामने आया, जिसकी तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, थाना सिधारी की टीम ने 16 नवंबर 2025 को रात करीब 00:15 बजे मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रॉसिंग मुसेपुर के पास से अभियुक्त पिंकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राम, निवासी एकनिया, थाना मानसी, जिला खगड़िया (बिहार), उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


 पूछताछ में पिंकेश कुमार ने कबूल किया कि उसने अपने साथी राजकुमार उर्फ डिम्पल पुत्र शेखर, निवासी सेठवल थाना रानी की सराय के साथ मिलकर 3 नवंबर 2025 को महिला की चेन छीनी थी। उसने बताया कि उसका साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है और वह खुद भागने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया।



https://www.news9up.com/2025/11/blog-post_14.html

आजमगढ़ निजामाबाद फर्जी मदरसे के प्रबंधक सुहेल अहमद गिरफ्तार फर्जी मदरसा बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आरोप

आजमगढ़ निजामाबाद फर्जी मदरसे के प्रबंधक सुहेल अहमद गिरफ्तार


फर्जी मदरसा बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आरोप



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए गैर-मौजूद मदरसे के प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुहेल अहमद पर सरकारी फंड्स में हेराफेरी और जाली दस्तावेज बनाने के गंभीर आरोप हैं।


 पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 फरवरी 2025 को दर्ज किया गया था। लखनऊ स्थित राज्य विशेष अपराध अनुसंधान मुख्यालय के निरीक्षक/जांच अधिकारी कुंवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह के निर्देश पर थाना निजामाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 42/25 दर्ज हुआ। अभियोग में अस्तित्वहीन मदरसा 'कौमी एकता राज निस्वां कादिरपुर मिजार्पुर सिकहुला आजमगढ़' के प्रबंधक सुहेल अहमद पुत्र स्वर्गीय अनवार अहमद (निवासी सठियाव, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़) के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया।


 शुरूआती जांच में पाया गया कि आरोपी ने फर्जी मदरसा बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश की थी। सुबह करीब 9:15 बजे, उप-निरीक्षक चन्द्रजीत यादव की अगुवाई वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर शेरपुर तिराहे से सुहेल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी नियमानुसार हुई और आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया। फिलहाल अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Saturday, 15 November 2025

आजमगढ़ मार्टिनगंज अधिशासी अधिकारी किये गये निलंबित शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता, शासन की छवि को धूमिल करने सहित कई मामले में पाये गये दोषी


 आजमगढ़ मार्टिनगंज अधिशासी अधिकारी किये गये निलंबित



शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता, शासन की छवि को धूमिल करने सहित कई मामले में पाये गये दोषी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत मार्टिनगंज में स्थित बृहद गौशाला सुरहन के रख-रखाव, सफाई, चारा-पानी आदि की व्यवस्था में घोर लापरवाही बरतने के कारण अधिशासी अधिकारी आशीष राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०) एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय संजीव ओझा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के बार-बार निदेर्शों के बावजूद गौशाला की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता, शासन की छवि को धूमिल करने तथा निर्माण, खरीद एवं मैन पावर सप्लाई आदि कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों पर हुई उच्चस्तरीय जाँच में श्री राय प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। 


निदेशक, नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश पर उन्हें निलंबित कर नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण की विभागीय जाँच के लिए सहायक निदेशक, नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को जाँच अधिकारी नामित किया गया है।

आजमगढ़ एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने 13 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त मुबारकपुर और फूलपुर थानों में सबसे अधिक मामले, कुल 29 लाइसेंस अब तक निरस्त


 आजमगढ़ एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने 13 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त


मुबारकपुर और फूलपुर थानों में सबसे अधिक मामले, कुल 29 लाइसेंस अब तक निरस्त



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में इनके लाइसेंस निरस्त या निलंबित कर दिए गए हैं। ये व्यक्ति विभिन्न अपराधों में शामिल पाए गए थे, जिससे लोकशांति और जनसुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था।


एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा, “जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।” अब तक कुल 29 शस्त्र लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जा चुके हैं। निरस्त लाइसेंस धारकों में जयराम यादव (रायफल, मुबारकपुर), मदन यादव (डीबीबीएल, मुबारकपुर), अब्दुल समद (डीबीबीएल, मुबारकपुर), मनोज कुमार यादव (रिवाल्वर, फूलपुर), मनोज सिंह (डीबीबीएल, मुबारकपुर), मुहम्मद आजम (.32 बोर रिवाल्वर, बिलरियागंज), इरफान अहमद (डीबीबीएल, फूलपुर), जिलेदार यादव (एसबीबीएल, निजामाबाद), राहुल सिंह (पिस्टल, मुबारकपुर), राम सेवक चौहान (एसबीबीएल, अहरौला), राम सुरेश (एसबीबीएल, दीदारगंज) और सत्यप्रकाश राय (डीबीबीएल, जहानागंज) शामिल हैं।